बांका: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तिलडीहा दौरा आज

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका से संतोष की रिपोर्ट बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बांका जिले

बांका: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तिलडीहा दौरा आज

बांका से संतोष की रिपोर्ट बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बांका जिले के तिलडीहा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद वे तिलडीहा क्षेत्र में पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरे को लेकर बांका, भागलपुर, मुंगेर और जमुई जिलों की पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।