
पूर्णिया: पूर्णिया जिला के पेंशनधारियों के खाते में भेजी गयी 36 करोड़ 79 लाख 300 की राशि
संक्षेप: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य भर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों
पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य भर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 1100 की बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि खाते में हस्तांतरित की गयी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे बिहार में किया गया। जिला स्तर पर कार्यक्रम का उत्सवपूर्ण आयोजन रविवार को महानंदा सभागार समाहरणालय में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा वयोवृद्ध पेंशनधारियों का सम्मान के साथ स्वागत किया गया एवं उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्णिया जिले में कुल 3,30,066 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 36,79,00,300 रुपए की राशि भेजी गई है।

यह राशि जुलाई 2025 महीने के लिए है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूर्णिया जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर, नगर निकाय स्तर और जिला स्तर पर किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण सरकारी पहल से जुड़ सकें। बढ़े हुए पेंशन के हस्तांतरण से सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी बहुत ही हर्षित हुए। मौके पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राज कुमार गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी यचन्द यादव, वरीय उपसमाहर्ता सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा डेजी रानी, निदेशक डीआरडीए अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। पूर्णिया में किस योजना के कितने पेंशनधारी : पूर्णिया जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 1,08,437 लाभार्थी, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,35,877 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 25,992 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 27,292 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के 1,630 लाभार्थी एवं बिहार राज्य दिव्यांगता पेंशन योजना के 30,838 लाभार्थियों को पेंशन की राशि का हस्तांतरण सीधे उनके खाते में किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




