कुरसेला : केस की जांच में तेजी लायें अधिकारी
रविवार की सुबह बिहार सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने कुरसेला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और पुलिसिंग में सुधार के लिए निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।

कुरसेला से मणिकांत की रिपोर्ट रविवार की सुबह बिहार सीआईडी के एडीजी पारसनाथ थाना का निरीक्षण करने कुरसेला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसपी कटिहार शिखर चौधरी एवं एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के क्रम में एडीजी ने थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, मालखाना की स्थिति एवं कम्प्यूटर प्रणाली की गहन जांच की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं केस की जांच में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। एडीजी ने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।
इसके तहत थानों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य के विभिन्न थानों का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


