बिहार दर्शन योजना के तहत 50 छात्र-छात्राएं राजगीर रवाना

Feb 13, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिसोना के 50 छात्र-छात्राओं को राजगीर के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। डीडीसी सुमित कुमार और जदयू नेता राकेश कुमार गुड्डू ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर भेजा। यह यात्रा बच्चों के ज्ञान और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बिहार दर्शन योजना के तहत 50 छात्र-छात्राएं राजगीर रवाना

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिसोना के 50 छात्र-छात्राओं को बुधवार को राजगीर शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। डीडीसी सुमित कुमार एवं जदयू नेता सह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार गुड्डू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से बिहार के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन बच्चों के ज्ञान को और समृद्ध बनाता है।

इस प्रकार की यात्राएं विद्यार्थियों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जदयू नेता राकेश कुमार गुड्डू ने कहा कि अब तक इन बच्चों ने राजगीर को केवल किताबों में पढ़ा और तस्वीरों में देखा था, लेकिन अब वे ऐतिहासिक स्थलों को अपनी आंखों से देखेंगे। इससे उनके मन में इतिहास के प्रति जिज्ञासा और समझ दोनों बढ़ेगी। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं राजगीर के प्रमुख मंदिरों, ऐतिहासिक पहाड़ियों एवं अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगे। शिक्षकों की देखरेख में यह शैक्षणिक यात्रा पूरी की जाएगी। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस दौरान गांव के कई गणमान्य समेत स्कूल के प्रधानाध्यापक शशि कुमार मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।