Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Chief Electoral Officer Inspects Security of Strong Room in Purnia
पूर्णिया : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

पूर्णिया : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

संक्षेप:

पूर्णिया में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार ने बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों से सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। मतदान के बाद सभी पोल्ड ईवीएम और वीवीपैट को सुरक्षित रखने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Nov 13, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार ने बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बज्रगृह की निगरानी कर रहे अभ्यर्थियों एवं अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार विनोद सिंह गुंजियाल , अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांण्डेय, सीएच अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह तथा डिप्टी सीईओ रत्नांवर निलय द्वारा निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया एवं जिला स्कूल पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन बज्रगृह में पोल्ड ईवीएम की 24x7 सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्णिया जिला में मतदान के उपरान्त सभी पोल्ड इवीएम व वीवीपेट को पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया एवं जिला स्कूल पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन बज्रगृह में विधान सभा क्षेत्रवार द्वितालीय पद्धति (डबल लॉक सिस्टम) से सील कर तथा 24x7 सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार बज्रगृह की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित की गई है पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में विधानसभावार 56अमौर,59 बनमनखी,60 रुपौली,61 धमदाहा और जिला स्कूल पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में 57 बायसी,58 कसबा, 62 पूर्णिया विधान सभा क्षेत्र के पोल्ड इवीएम व वीवीपैट को सुरक्षित रखने हेतु बजगृह की स्थापना की गई है। इसके अन्दर की तरफ सीएपीएफ के जवानों द्वारा 24x7 बजगृह की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ब्रजगृह की निगरानी और ब्रजगृह में रखे गये पोल्ड इवीएम व वीवीपैट के बज्रगृह में निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अथवा उनके कार्यकर्ता को सीधे देखने हेतु नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है, जिसमे सभी सीसीटीवी के फीडबैक 24x7 उक्त नियंत्रण कक्ष में अभ्यर्थी एवं अभ्यर्थियों के दो कार्यकर्त्ता द्वारा बजगृह की निगरानी तथा सीसीटीवी फीडबैक का अवलोकन लागातार किया जा रहा है। मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अभ्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के साथ रूबरू होकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली गई। उक्त प्रतिनिधियों द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्ण रूप से विश्वास के साथ संतोष व्यक्त किया गया।