भागलपुर : धरना पर बैठे बिहार राज्य बस चालक संघ के सदस्य

Mar 09, 2026 12:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में बिहार राज्य बस चालक संघ के सदस्यों ने समाहरणालय परिसर में धरना दिया, जिससे बसों का परिचालन ठप हो गया। तीन माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग चालक और खलासी धरने पर बैठे हैं। हड़ताल से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भागलपुर : धरना पर बैठे बिहार राज्य बस चालक संघ के सदस्य

भागलपुर। बिहार राज्य बस चालक संघ के सदस्य सोमवार को समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठ गए हैं। इससे बसों का परिचालन ठप हो गया है। तीन माह के बकाये वेतन भुगतान की मांग को लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के आउटसोर्सिंग चालक व खलासी धरना पर बैठे हैं। हड़ताल के कारण बीएसआरटीसी के बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धरना पर बैठे चालकों ने बताया कि वह लोग वर्ष 2020 से 627 रुपये दैनिक मजदूरी पर बिहार राज्य परिवहन विभाग में कार्य कर रहे हैं।

हम सभी आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से यहां तैनात हैं। हमलोगों को किसी प्रकार का छुट्टी नहीं दी जाती है और 26 दिन का ही मानदेय दिया जाता है। जो मानदेय दिया जाता है उसमें भी कंपनी द्वारा भारी कटौती की जा रही है। पीएफ में कभी पैसा कंपनी जमा करती कभी नहीं करती है। पिछले तीन माह से हमलोगों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। बीमार पड़ने पर सही से इलाज नहीं हो पाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।