भागलपुर : मैट्रिक परीक्षा सामग्री की आपूर्ति शुरू
Feb 09, 2026 12:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 के आयोजन की तैयारी शुरू

भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के 61 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा सामग्री की आपूर्ति सभी परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई है। केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा की उत्तरपुस्तिका, ओएमआर शीट, परीक्षा निर्देशिका समेत अन्य कागजात परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए हैं। हालांकि प्रश्नपत्रों की आपूर्ति परीक्षा तिथि को की जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



