भागलपुर : पहली पाली में संगीत व दूसरी पाली में होम साइंस की परीक्षा
भागलपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की पहली पाली में संगीत और दूसरी पाली में होम साइंस की परीक्षा हुई। 59 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। अधिकांश मुख्य विषयों की परीक्षा हो चुकी है और अब 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा का आयोजन होगा।

भागलपुर : पहली पाली में संगीत व दूसरी पाली में होम साइंस की परीक्षा भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर बुधवार को पहली पाली में संगीत व दूसरी पाली में होम साइंस की परीक्षा हुई। जिले के 59 केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। नौ बजे तक परीक्षा केंद्र में छात्रों को प्रवेश दिया गया। अबतक अधिकांश मुख्य विषयों की परीक्षा हो चुकी है। ऐसे में बुधवार को कम संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। इधर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से होगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



