अररिया: 11 वीं में प्रथम चयन सूची के आधार पर 18 तक करें नामांकन
कुर्साकांटा से अनिल कुमार की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट शैक्षणिक सत्र

कुर्साकांटा से अनिल कुमार की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिबिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट शैक्षणिक सत्र 2026-28 में प्रथम चयन सूची के आधार पर 11 में नामांकन के लिए तिथि अंतिम रुप से विस्तारित की गई है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि विद्यार्थी प्रथम चयन सूची के आधार पर 18 मई तक अपने आवंटित इंटर कॉलेज व प्लस टू विद्यालयों में नामांकन ले सकेंगे। इस अवधि के दौरान नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थियों के आवंटित सीट को रिक्त घोषित कर दिया जाएगा और उनका नाम ओएफएसएस वेबसाईट से स्वत: हट जाएगा। जो भी सीेटें खाली रह जाएंगी, उसे दूसरे विद्यार्थियों को द्वितीय चयन सूची में आवंटित कर दिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


