भागलपुर : इंटर परीक्षा की कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू

Feb 23, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका की जांच शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 27 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। होली के कारण 3 और 4 मार्च को जांच कार्य रुकेगा। कॉपी जांच के 15 दिन बाद, 25 मार्च को परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य है।

भागलपुर : इंटर परीक्षा की कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू

भागलपुर : इंटर परीक्षा की कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए परीक्षकों की सूची जारी कर दी है। शहर के छह केंद्रों पर परीक्षा की कॉपियों की जांच होगी। 27 फरवरी से 10 मार्च तक विषयवार कॉपियों की जांच होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार होली को लेकर तीन और चार मार्च को जांच कार्य बंद रहेगा। कॉपी जांच पूरा होने के 15 दिन बाद यानी 25 मार्च तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मूल्यांकन शुरू होने के एक दिन पहले ही परीक्षक अपने अपने केंद्रों पर योगदान देंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।