Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar BJP Leader Dharmendra Pradhan Claims NDA Has No CM Vacancy Criticizes Mahagathbandhan
साफ-साफ बोले धर्मेंद्र प्रधान, एनडीए में सीएम की कोई वैकेंसी नहीं

साफ-साफ बोले धर्मेंद्र प्रधान, एनडीए में सीएम की कोई वैकेंसी नहीं

संक्षेप: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पूर्णिया में कहा कि एनडीए में सीएम की कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने महागठबंधन को 'महाठगबंधन' करार दिया। बिहार में विकास के कई काम हुए हैं और पीएम मोदी तथा...

Sat, 25 Oct 2025 08:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एनडीए में सीएम की कोई वैकेंसी नहीं है। हमारी सीटें ज्यादा हैं, उनकी कम है। फिर भी नीतीश कुमार सीएम हैं। उन्होंने महागठबंधन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि महागठबंधन नहीं यह महाठगबंधन और लठबंधन है। यह चलने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। एनडीए के डबल इंजन की सरकार में विकास के कई काम हुए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर बिहार में लोगों को भरोसा बना है।

एनडीए गठबंधन में आर्कषण का केन्द्र पीएम नरेन्द्र मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए घटक दल के नेता चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी, नित्यानन्द राय के नेतृत्व में चुनावी अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में दो चरण में चुनाव होने हैं। पहला फेज 6 को है, जबकि पूर्णिया में 11 को चुनाव होना है। इसी कड़ी में समीक्षा के दौरान पूर्णिया आना हुआ है।

वे शुक्रवार को शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित राजस्थान सेवा समिति भवन में पूर्णिया सदर विधान सभा चुनाव क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन कार्यक्रम के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के मामले में काफी आगे बढ़ा है। मौके पर सदर विधायक विजय खेमका, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, दिलीप कुमार दीपक समेत कई पार्टी के नेता मौजूद थे।