Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Bandh Mixed Impact in Bhagalpur NDA Supporters Protest
बिहार बंद का भागलपुर में दिखा मिला-जुला असर

बिहार बंद का भागलपुर में दिखा मिला-जुला असर

संक्षेप:

फोटो बंद रहे निजी स्कूल, सड़कों पर कम चली गाड़ियां, व्यवसायियों ने स्वत: बंद रखी

Fri, 5 Sep 2025 04:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर/शाहकुंड, हिटी। बिहार बंद का भागलपुर में मिला जुला असर दिखा। एहतियात के लिए शहर के लगभग सभी निजी स्कूलों को बंद रखा गया। जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी। अधिकांश व्यवसायियों ने स्वत: ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। वहीं, एनडीए समर्थकों ने स्टेशन चौक, मुख्य बाजार सूजागंज, खलीफाबाग चौक आदि जगहों पर घूम-घूम कर कुछ खुली दुकानों को बंद करवाया। तिलकामांझी चौक पर बांस-बल्ला लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीरोमाइल की ओर जाने वाले रास्ते पर परिचालन को बाधित कर दिया। करीब एक घंटे तक चौक पर परिचालन बाधित रहा। शहीद चौक पर चारों तरफ एनडीए कार्यकर्ताओं ने घेरकर जमकर नारेबाजी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान राहुल-तेजस्वी मुर्दाबाद के नारे भी लगे। शहर के दक्षिणी भाग में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। बंद के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय, दिलीप मिश्रा, चंदन ठाकुर, कुश पांडेय, रोशन सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता लोजपा के अमर सिंह कुशवाहा, परमजीत कुमार आदि सक्रिय रहे। इधर, शाहकुंड में बंद के दौरान एक शिक्षक दंपती द्वारा बैरिकेडिंग हटाकर बाइक ले जाने को लेकर बंद समर्थकों से तीखी बहस हो गई। करीब पांच मिनट तक बहस होती रही। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।