शाहकुंड में बंद के दौरान झड़प

शाहकुंड में बंद के दौरान झड़प

संक्षेप:

शाहकुंड। प्रखंड में बिहार बंद के दौरान शाहकुंड बाजार में एक शिक्षक दंपती के साथ

Sep 05, 2025 04:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

प्रखंड में बिहार बंद के दौरान शाहकुंड बाजार में एक शिक्षक दंपती के साथ झड़प की घटना घटी है। स्थानीय बाजार के मंदिर चौक के पास बंद समर्थकों द्वारा लगाए गए बांस-बल्ले को एक बाइक सवार शिक्षक दंपती द्वारा हटाकर निकलने का प्रयास किया गया। इस पर बंद समर्थक द्वारा विरोध करने पर दोनों के बीच झड़प हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस बंद के दौरान एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने कहा कि झड़प होने की जानकारी मिली है। वे थाना क्षेत्र से बाहर हैं, वहां आने के बाद मामले की जांच के बाद बताई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।