अररिया: एईडीओ परीक्षा में 2753 परीक्षार्थी शामिल, 3703 अनुपस्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। पहले दिन 2753 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि 3703 अनुपस्थित रहे। परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में संपन्न होगी।

अररिया: एईडीओ परीक्षा में 2753 परीक्षार्थी  शामिल, 3703  अनुपस्थित

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के 17 केन्द्रों पर शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग पटना की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू कुमार रजक ने बताया कि परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में कुल 2753 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3703 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी -सह- प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी -सह- गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सहायक परीक्षा संयोजक, नोडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू है, जो 21 अप्रैल 2026 तक (16 एवं 19 अप्रैल को छोड़कर) विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी अररिया द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।