अररिया : राजनीति दलों के हटाये गए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग व प्रचार सामग्री
बिहार विधान सभा चुनावों की तारीख की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कुर्साकांटा में सीओ आलोक कुमार और थानेदार रोहित कुमार के नेतृत्व में राजनीतिक बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स हटाए गए हैं।...

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बिहार विधान सभा चुनावों की तारीख की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लगाये गए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री को अभियान चलाकर हटाने का काम शुरु हो गया है। मंगलवार को सीओ आलोक कुमार व कुर्साकांटा थानेदार रोहित कुमार के नेतृत्व में कुर्साकांटा बाजार, स्टैंड चौक, मवेशी हाट, हत्ता चौक सहित अन्य जगहों पर लगे राजनीतिक दलों के नेताओं सहित अन्य के लगे बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स सहित प्रचार्य सामग्री को हटाया गया। सीओ आलोक कुमार व कुर्साकांटा थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि अररिया जिला में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।
चुनाव की तिथि घोषण साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बैनर पोस्टर, होर्डिंग, प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। किसी भी सरकारी भवन, सार्वजनिक स्थल या निजी संपत्ति पर बिना अनुमति लगाई गई प्राचार सामग्री आचार संहिता का उल्लंघन है। जो भी व्यक्ति या दल इन नियमों का उल्लंधन करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीपीआरओ अमित मिश्रा, आरओ मुकेश मंडल, राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




