Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Assembly Elections Inter-State Police Meeting to Ensure Peace and Crime-Free Environment
चुनाव से पहले सख्ती, अंतरराज्यीय पुलिस की बड़ी बैठक; सीमाओं पर अलर्ट जारी!

चुनाव से पहले सख्ती, अंतरराज्यीय पुलिस की बड़ी बैठक; सीमाओं पर अलर्ट जारी!

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। भागलपुर में एसडीपीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को शांति और अपराध मुक्त कराने के उपायों पर चर्चा हुई। पुलिस...

Sun, 26 Oct 2025 01:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ना केवल बिहार बल्कि समीपवर्ती झारखंड की पुलिस भी चौकस हो गई है। इसी को लेकर एसएसपी भागलपुर हृदयकांत के निर्देश पर शुक्रवार को पीरपैंती थाना परिसर में अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ कहलगांव पंकज कुमार ने की।

बैठक में एसडीपीओ कहलगांव कल्याण कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, ईशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अलावा झारखंड के साहिबगंज के डीएसपी किशोर तिर्की, महगामा के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, मेहरमा इंस्पेक्टर आर मिंज आदि ने विचार विमर्श किया। बैठक में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और अपराध मुक्त सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग करने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही बैठक में अंतर जिला पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों की लिस्ट का आदान-प्रदान किया गया। इसके अलावा अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बिहार और झारखंड में कहां-कहां चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, चिह्नित किया गया। बैठक पुलिस पदाधिकारियों ने अपराधियों और फरार वारंटियों आदि की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त रूप से छापेमारी का भी निर्णय लिया।