Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Assembly Elections 2025 Security Forces Deployed for Free and Fair Voting in Purnia
पूर्णिया: 500 से अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र :

पूर्णिया: 500 से अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र :

संक्षेप:

पूर्णिया में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए अर्धसैनिक बलों का आगमन शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की बैठक में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की कार्ययोजना पर चर्चा की...

Oct 10, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा पारदर्शिता के साथ मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर अर्धसैनिक बलों का जिला में आगमन प्रारंभ हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडेंट एवं असिस्टेंट कमांडेंट तथा संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में बैठक भी की गयी है जिसमें निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त तरीक़े से आगामी विधानसभा आम चुनाव संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना से अवगत कराया गया तथा चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक पूर्णिया जिला में 500 से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अभी तक डेढ़ दर्जन से अधिक सीएपीएफ की कंपनी पहुंच चुकी है। कंपनी के द्वारा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है।