
पूर्णिया : सातों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूर्ण, स्ट्रांग रूम सील
संक्षेप: पूर्णिया जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूरा हो गया है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील किया गया है और मतदान के दिन वितरण किया जाएगा। सभी मशीनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर उन्हें सुरक्षा मानकों के अनुसार रखा गया है। अभ्यर्थियों के सामने वीडियोग्राफी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।
पूर्णिया । वरीय संवाददाता पूर्णिया जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। ईवीएम को कमीशनिंग कर स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। डिस्पेच के दिन डिस्पेंज सेंटर पर राजनीतिक दलों व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के समक्ष स्ट्रांग रूम खोला जायेगा और इईवीएम का वितरण पीठासीन पदाधिकारियों को किया जायेगा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उपयोग किये जाने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट का कमीशनिंग जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी की देख-रेख में संपन्न हुआ। पूर्णिया विधानसभा, बायसी विधानसभा, कसबा विधानसभा की इवीएम के कमीशनिंग का कार्य बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्षेत्रीय कार्यालय भवन जिला स्कूल पूर्णिया में संपन्न हुआ, जबकि बनमनखी विधानसभा, रूपौली विधानसभा, धमदाहा विधानसभा एवं अमौर विधानसभा का कमीशनिंग स्थल पूर्णिया कॉलेज में संपन्न हुआ।

बीयू में बैलेट पेपर व सीयू में कैंडिडेट सेटिंग बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को प्रकाशित करने एवं ईवीएम के द्वितीय रैण्डमाईजेशन के उपरांत बीयू, सीयू एवं वीवीपैट को मतदान केन्द्रवार कमीशनिंग किया जाता है। इस प्रक्रिया में सुरक्षित मशीनें भी सम्मिलित होती है। यह प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी के स्तर पर किया जाता है। इस प्रक्रिया में बीयू में बैलेट पेपर लगाया जाता है, सीयू में कैंडिडेट सेटिंग किया जाता है एवं वीवीपैट में सिंबल लोड किया जाता है। साथ ही इन्हें आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में एड्रेस टैग एवं पिंक पेपर सील से सील किया जाता है। वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जायेगा स्ट्रांग रूम कमीशनिंग प्रक्रिया के दौरान सभी अभ्यर्थियों को स्वयं अथवा अपने नामित प्रतिनिधियों के माध्यम से उपस्थित होने एवं इसकी देख-रेख हेतु लिखित रूप से सूचित किया गया। सभी मशीनें की कमीशनिंग समाप्त होने के बाद 5 प्रतिशत रैण्डमली चुने गये बीयू, सीयू एवं वीवीपैट को कनेक्ट कर 1000 वोट डाला गया एवं उनके इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट एवं वीवीपैट की पर्चियों की गिनती करके इन्हें सत्यापित किया गया। कमीशनिंग के उपरांत सभी ईवीएम एवं वीवीपैट को स्ट्रॉगरूम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं भंडारण संबंधी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए इसे रखा गया। इसके उपरांत मतदान हेतु ईवीएम वितरण दिवस को अभ्यर्थियों के उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए इसे खोला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




