Bihar Assembly Elections 2025 3420 Vehicles to be Used for Voting in Bhagalpur विधानसभा चुनाव में लगेगा 3440 वाहन , Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Assembly Elections 2025 3420 Vehicles to be Used for Voting in Bhagalpur

विधानसभा चुनाव में लगेगा 3440 वाहन

भागलपुर जिले में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 3420 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत वाहनों को रिजर्व रखा जाएगा। जिला परिवहन विभाग ने सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और वाहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 8 Oct 2025 11:18 AM
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनाव में लगेगा 3440 वाहन

भागलपुर। जिले के सातों विधानसभा में चुनाव कराने में इस बार 3420 वाहन का उपयोग होगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत वाहनों को रिजर्व में रखा जाएगा। जिला परिवहन विभाग द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए वाहनों का आकलन की अनुमानित सूची तैयार कर ली गई है। मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार के नेतृत्व में सभी एडीटीओ, मोटर यान निरीक्षक, कर्मचारी सहित अन्यों के साथ बैठक की गई है। जिसमें सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वाहन स्वामियों को तत्काल नोटिस भेजा जाए। साथ ही साथ अन्य तरीके से वाहन की उपलब्धता पुरी की जाए।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव में उपयोग होने वाले वाहन महिला आईटीआई कॉलेज और पालिटेक्निक कालेज में पार्क होगी। परिवहन विभाग के आकलन सूची के मुताबिक चुनाव में सर्वाधिक प्रयोग पिकअप वाहन का होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।