अररिया: पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से शुरू

Mar 08, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कुर्साकांटा। बिहार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 12 से 19 मार्च तक होगी। कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 3 से 8 के लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

अररिया: पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से शुरू

कुर्साकांटा। बिहार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पहली कक्षा से 8 तक की वार्षिक परीक्षा 12 से 18 मार्च की जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बीएओ संयम राज ने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 से 19 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह सर्तक है। कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक होगी। जबकि कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों की परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा दो पाली में होगी।

पहली पाली प्रात: 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा से संबंधित विषयवार पश्न पत्रों को ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक स्कूल के शिक्षक को दूसरे स्कूल में वीक्षण का काम करेंगे। यही नहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थी को बैठने के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मूल्यांकन कार्य 19 से 24 मार्च तक ईद और बिहार दिवस छोड़कर चार कार्य दिवस में पूरा करना है। प्रगति पत्रक आदि 25 मार्च तक तैयार करना है। 30 मार्च को सभी विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चों की प्रगति को उनके साथ साझा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।