Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Ambulance Staff Strike Continues Demands for Better Wages and Facilities
मुंगेर: बिहार 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
मुंगेर में बिहार 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के सदस्यों ने 10 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल के चौथे दिन, सदर अस्पताल परिसर में संघ के अध्यक्ष और सचिव की उपस्थिति में सदस्य वेतन और...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 14 Sep 2025 05:22 PM

मुंगेर, नगर संवाददाता बीते 10 सितम्बर से अपने चार सुत्रीय मांगों को लेकर बिहार 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के सदस्य का अनिश्चित कालीन हड़ताल आयोजन के चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। सदर अस्पताल परिसर दीदी की रसोई समीप अध्यक्ष किशोर रमेश मुर्ति एवं सचिव सदानंद कुमार की मौजुदगी में संघ के दर्जनों सदस्य अनिश्चित कालीन हड़ताल के सर्मथन में बैठे हुए हैं, तथा सरकार से श्रम अधिनियम के तहत वेतन एवं अन्य सुविघाएं जैसी मांगों को लेकर धरने पर टिके हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




