
मधेपुरा: 122 वीं जयंती पर याद किए गए भूपेंद्र बाबू, दी गई श्रद्धांजलि
भूपेंद्र नारायण मंडल की 122वीं जयंती समारोह रविवार को उनके पैतृक गांव रानीपट्टी स्थित समाधि स्थल पर मनाया गया। समारोह में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित की और मंडल के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव ने उनकी जयंती को राज्यस्तर पर मनाने की मांग की।
कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखर समाजवादी चिंतक ,प्रसिद्ध राजनेता, पूर्व राज्य सभा सांसद भूपेंद्र नारायण मंडल कि 122 वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव भूपेंद्र ग्राम रानीपट्टी सुखासन वार्ड 12 स्थित समाधि स्थल पर रविवार को जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके समाधि स्थल पर बिहार विधानसभा के उपााध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव, जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल, सुजीत कुमार मेहता, भूपेंद्र बाबू की पुत्रवधू मधुलता देवी, डॉ नीरज कुमार, डॉ रमण कुमार, राजन कुमार, नरेश पासवान, प्रो रणधीर यादव सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके जीवन और चरित्र पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपने विचार रखे और उनके बताए गए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।उन्होंने
कहा कि स्व. मंडल समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के लिए हमेशा उनके अधिकार और सम्मान के लिए लडने वाले मसीहा थे। इस दौरान विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि विधानसभा में भूपेंद्र बावू की राजकीय जयंती समारोह उनके गांव रानीपट्टी समाधि स्थल पर कराए जाने को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे और सरकार से समारोह आयोजित करवाने कि मांग रखी जाएगी। मौके पर लोगों के बीच प्रसाद भी वितरित किए गये । जयंती समारोह के दौरान स्व. मंडल के पोत्र जदयू जिला प्रवक्ता डा. नीरज कुमार, उदयकृष्ण यादव, डॉ रमण यादव, भूषण कुमार यादव, कृष्णानंद झा, भूषण झा, सुबंधु दास, हरेंद्र मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, नवीन कुमार, उमाशंकर चौधरी, संदीप कुमार सिंह, इंद्रजीत कुमार बिट्टू, नीतेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष आनंद कुमार, बालेश्वर यादव, धीरेन्द्र कुमार, मनोज यादव, उपेन्द्र चौधरी, ललन राम, सीता राम पंडित अखिलेश यादव, अखिलेश सिंह सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद थे ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




