ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरयुवाओं को होना चाहिए राष्ट्र के प्रति समर्पित : प्रमोद शास्त्री

युवाओं को होना चाहिए राष्ट्र के प्रति समर्पित : प्रमोद शास्त्री

युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। वर्तमान में युवाओं में भटकाव बढ़ा है। उन्हें किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा देने करने की जरूरत है। मनुष्य में अहंकार नहीं होना चाहिए और विपरीत...

युवाओं को होना चाहिए राष्ट्र के प्रति समर्पित : प्रमोद शास्त्री
Center,BhagalpurWed, 31 May 2017 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। वर्तमान में युवाओं में भटकाव बढ़ा है। उन्हें किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा देने करने की जरूरत है। मनुष्य में अहंकार नहीं होना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी मानव को ईश्वर में विश्वास रखना चाहिए। क्योंकि भगवान की लीला अपरंपार है। उक्त बातें श्रीरामपुर गांव में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के छठे दिन मंगलवार को अयोध्या से आये प्रमोद शास्त्री ने कहीं। उन्होंने शिव-सती प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। साथ ही कहा कि मनुष्य को अपने गृहस्थ जीवन की सीमा में रहते हुए कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। मन साफ रखने के लिए कथा सुनना जरूरी है। साथ ही मनुष्य को समय का दुप्रयोग नहीं करना चाहिए। संसार में जिसने समय को पहचाना है, उसे मंजिल मिली है। मंजिल को पाने के लिए मनुष्यों में जिज्ञासा होना बहुत जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें