Bhagalpur News: प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर के सदर अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद आदमपुर निवासी 35 वर्षीय खुशबू कुमारी की शनिवार सुबह मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स द्वारा इंजेक्शन देने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और समय पर इलाज नहीं मिला। अस्पताल प्रभारी के अनुसार, महिला को कार्डियक अरेस्ट आया था और बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया। नवजात पुत्र की तबीयत ठीक है।

Bhagalpur News: प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव कराने के बाद आदमपुर के हनुमाननगर निवासी 35 वर्षीय खुशबू कुमारी की मौत शनिवार सुबह मायागंज अस्पताल में हो गई। मौत के बाद परिजन प्रसूता के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं शव को रखकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

परिजनों का आरोप और घटना का क्रम

हंगामे के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि खुशबू की मौत नर्स द्वारा गलत सुई देने के बाद हुई। करीब दो घंटे तक आग्रह करने के बावजूद नर्स ने हाथ नहीं लगाया। जब डॉक्टर से संपर्क किया गया तो नर्स ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मरीज की स्थिति जब गंभीर हो गई तब उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। खुशबू के पति चंदन कुमार ने बताया क पत्नी के प्रसव के लिए नौ अक्टूबर को अस्पताल आए थे। डॉक्टरों ने बताया कि सिजेरियन डिलीवरी होगी। देर शाम ऑपरेशन के प्रसव के बाद स्थिति सामान्य थी। फिर सुबह सवा चार बजे फोन पर पत्नी से बात हुई। उस समय तक सब कुछ ठीक था। सुबह पांच बजे फोन आया कि पत्नी के सीने में दर्द उठा है। वह बेहोश हो गई है। उसे पेट में गैस का इंजेक्शन दिया गया। तत्काल मैं अस्पताल पहुंचा। वहां देखा कि डॉ. ज्योति मेरी पत्नी को सीपीआर दे रही हैं। अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू ने आकर पत्नी को जरूरी दवाइयां दी। इसके बाद प्रभारी ने कहा कि प्रसूता को वेंटिलेटर पर रखना होगा। उन्होंने एंबुलेंस से पत्नी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे होश नहीं आया, साथ ही शरीर ठंडा पड़ गया। डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि महिला ने डिलीवरी के बाद पुत्र को जन्म दिया था। उसकी तबीयत ठीक है।

अस्पताल प्रभारी का पक्ष

कोट

महिला का सिजेरियन विधि से प्रसव कराया गया था। तड़के सुबह महिला को कार्डियक अरेस्ट आया था। मैंने और अन्य डॉक्टरों ने पहुंचकर पूरी तरह से इलाज किया। वहीं महिला को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। वहां दो घंटे तक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। महिला को प्रसव के बाद कोई परेशानी नहीं हुई थी।

डॉ. राजू, प्रभारी, सदर अस्पताल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦खुशबू कुमारी की मौत कब और कहां हुई?−
खुशबू कुमारी की शनिवार सुबह मायागंज अस्पताल में मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा