Bhagalpur News: 10 से 12 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार का मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के बादल

Bhagalpur News: 10 से 12 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार का मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। बीते कई दिनों की बारिश के बाद दिनभर धूप निकली। धूप के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। दिन का अधिकतम तापमान 32.4° डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। °भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 से 12 सितंबर के बीच जिले में बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश के कारण गंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में उफान आ सकता है। हालांकि आठ और नौ सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: 10 से 12 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान