फॉलोअप: वार्ड संख्या 6 में करीब 40 लाख की लागत से हो रहा सड़क-नालों का निर्माण

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कई मोहल्लों में सड़क और नाला की बदहाल व्यवस्था से थी परेशानी हिन्दुस्तान की ओर

फॉलोअप: वार्ड संख्या 6 में करीब 40 लाख की लागत से हो रहा सड़क-नालों का निर्माण

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के नाथनगर स्थित वार्ड संख्या 6 के कई मोहल्लों में बदहाल सड़क और नालों की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसकी वजह से इलाके में जहां आवागमन करना मुश्किल बना हुआ था तो दूसरी तरफ बिन बरसात भी नाले का पानी कभी सड़क पर तो कभी घरों में घुस जाता था। इलाके के लोगों की परेशानी जानने को हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था। जिसमें इलाके के लोगों ने इलाके से जुड़ी परेशानियों को साझा किया था। जिसे अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया गया था।

इसके बाद नगर निगम प्रशासन एक्टिव हुआ और इलाके का निरीक्षण कराने के बाद कई विकास योजनाओं का टेंडर निकाला, और अब टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।योजना शाखा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस वार्ड के दास टोली लेन में अशोक दास के घर से दिलीप दास के घर होते हुए अबीर मिश्रा लेन में पीसीसी रोड और आरसीसी नाला का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही डॉ. कमल के क्लिनिक से हारुन के घर तक सड़क और मौलाना इमाम के घर से हारुन के घर तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से 28 लाख 13 हजार 600 रुपये खर्च करने का प्राक्कलन तैयार किया था। इसके अलावा इसी वार्ड के चुन्नी साह लेन में गोपाल साह के घर से दीपक गुप्ता के घर तक पीसीसी रोड और आरसीसी नाला का निर्माण के साथ साथ ज्ञान सरोवर से प्रह्लाद राय के घर तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से 11 लाख 76 हजार 900 रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।