Bhagalpur News: बियाडा घाट से मुख्य सड़क पर आने में लगा भीषण जाम
Bhagalpur News: घाट से मुख्य सड़क पर आने वाला रास्ता संकरा खलीफाबाग चौक पर लगा एक घंटा

Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर में जाम लगने के बाद अब बियाडा घाट से लेकर मुख्य सड़क पर आने में लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जब भी जहाज आता है तो काफी संख्या में यात्री उतरते हैं। सड़क संकरी रहने के कारण एक साथ कई टोटो के प्रवेश करने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। सड़कों पर पुलिस की तैनाती नहीं से भी जाम लगता है। कोयला डिपो चौक पर जाम के कारण दर्जनों की संख्या में कार एक घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। जाम के कारण गाड़ियों का काफिला गुड़हट्टा चौक की तरफ तक पहुंच गया था।
खलीफाबाग और सराय चौक पर भी जाम
खलीफाबाग चौक पर दोपहर तीन बजे से लेकर चार बजे तक भीषण जाम लगा रहा। दुर्गा पूजा की खरीदारी करने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम खरमनचक रोड तक पहुंच गया था। स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से बाइक पार्किंग किए जाने से भी जाम लग रहा है। शाम के सात बजे के करीब सराय चौक के पास भी एक घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। जाम नहीं लगे इसको लेकर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। लेकिन यातायात पुलिस की सक्रियता जिस तरह से होनी चाहिए, वह नहीं दिख रही है।

