ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभागलपुर लूट मामले में पूरे बिहार में अव्वल और दुष्कर्म में कटिहार आगे, जानें अन्य जिलों का हाल

भागलपुर लूट मामले में पूरे बिहार में अव्वल और दुष्कर्म में कटिहार आगे, जानें अन्य जिलों का हाल

सीआईडी पटना ने जुलाई महीने में सभी जिलों में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की है। समीक्षा के बाद तैयार की गयी रिपोर्ट में बलात्कार की सर्वाधिक घटनाओं में राज्य में कटिहार दूसरे स्थान पर और लूट कांडों...

भागलपुर लूट मामले में पूरे बिहार में अव्वल और दुष्कर्म में कटिहार आगे, जानें अन्य जिलों का हाल
भागलपुर, वरीय संवाददाताMon, 23 Sep 2019 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सीआईडी पटना ने जुलाई महीने में सभी जिलों में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की है। समीक्षा के बाद तैयार की गयी रिपोर्ट में बलात्कार की सर्वाधिक घटनाओं में राज्य में कटिहार दूसरे स्थान पर और लूट कांडों में भागलपुर पूरे राज्य के टॉप पांच जिलों में शामिल है। 

भागलपुर सहित ये जिले हैं टॉप जिलों की लिस्ट में 
सीआईडी की समीक्षा में सर्वाधिक आपराधिक घटनाओं के विभिन्न हेड में भागलपुर के अलावा आसपास जो जिले टॉप 10 में शामिल हैं उनमें मुंगेर, बांका, कटिहार और पूर्णिया शामिल हैं। हत्या में जहां पूर्णिया भागलपुर से ऊपर रहा, वहीं लूट में बांका ने भागलपुर को पीछे छोड़ दिया। गृहभेदन में मुंगेर आसपास के जिलों में टॉप पर रहा, वहीं चोरी में भागलपुर राज्यभर में टॉप नौ जिलों में शामिल रहा। 

इस आधार पर समीक्षा की गयी 
सीआईडी के एडीजी विनय कुमार ने जुलाई महीने की आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर इसकी रिपोर्ट डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को भेजी है। सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को प्रत्येक महीने संबंधित जिले में घटित आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट सीआईडी को भेजनी होती है। उसी रिपोर्ट के आधार पर ही सीआईडी समीक्षा करती है। यह आपराधिक घटनाओं के विभिन्न हेड के अनुसार तैयार की जाती है। हत्या, लूट, डकैती, मार्ग लूट, बलात्कार, गृहभेदन और चोरी के अलग-अलग हेड में सभी जिलों की घटनाओं को रखा जाता है और सर्वाधिक घटनाओं वाले जिले टॉप पांच और टॉप टेन में आते हैं। सभी हेड में आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट तैयार की जाती है। 

भागलपुर और आसपास के जिले जुलाई महीने में अपराध के विभिन्न हेड में सर्वाधिक घटनाओं में राज्य भर में किस स्थान पर रहे 
अपराध का हेड            जिले का नाम            राज्य में स्थान

लूट                           भागलपुर(11 घटनाएं)         पांचवां 
लूट                           बांका (12 घटनाएं)           चौथा
हत्या                         पूर्णिया (11 घटनाएं)          पांचवां
हत्या                        भागलपुर (छह घटनाएं)       आठवां
बलात्कार                   कटिहार(नौ घटनाएं)          दूसरा
रंगदारी                       भागलपुर (पांच घटनाएं)       तीसरा 
चोरी                          भागलपुर (83 घटनाएं)        नौवां 
गृहभेदन                     मुंगेर  (16 घटनाएं)             चौथा
मार्ग लूट                     भागलपुर, बांका(10-10)     चौथा
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें