Bhagalpur News: बरारी रोड में 17 अक्टूबर को फलाहार सह भजन संध्या का आयोजन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: नवरात्रि के अवसर पर 17 अक्टूबर को भागलपुर के बरारी रोड स्थित आदित्री सेलिब्रेशन में फलाहार सह भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा और मां दुर्गा के भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। नगर विधायक रोहित पांडेय ने शहरवासियों से भजन संध्या में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Bhagalpur News: भागलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर 17 अक्टूबर को शहर के बरारी रोड पर डीएम आवास के निकट आदित्री सेलिब्रेशन में 'फलाहार सह भजन संध्या' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 4 बजे से होगा, जिसमें मां दुर्गा के भक्तों के लिए विशेष फलाहार प्रसाद का इंतजाम किया गया है। भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय ने बताया कि माता रानी के चरणों में भक्ति का दीप प्रज्ज्वलित करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस धार्मिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

