ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसुल्तानगंज में पुष्प वर्षा के बीच निकाली गयी निशान शोभायात्रा

सुल्तानगंज में पुष्प वर्षा के बीच निकाली गयी निशान शोभायात्रा

भागलपुर में आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव में भाग लेने सुल्तानगंज मारवाड़ी युवा मंच प्रांगण से काफी संख्या में श्याम भक्त श्री श्याम निशान लेकर पैदल भागलपुर के लिए प्रस्थान किया। निशान यात्रा का...

सुल्तानगंज में पुष्प वर्षा के बीच निकाली गयी निशान शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 26 Feb 2018 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर में आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव में भाग लेने सुल्तानगंज मारवाड़ी युवा मंच प्रांगण से काफी संख्या में श्याम भक्त श्री श्याम निशान लेकर पैदल भागलपुर के लिए प्रस्थान किया। निशान यात्रा का शुभारंभ पुष्प वर्षा से किया गया।

निशान यात्रा में मनोज जादुका, विपिन मुरारका, राजेश रामुका, संतोष भुवानियां, अध्यक्ष प्रकाश मुरारका, गोपाल अग्रवाल ,अमर रामुका, निशान यात्रा में शांति बहाल करते सुरक्षित निशान यात्रा को आगे बढ़ाते जा रहे थे। निशान यात्रा में शामिल युवक निशान के साथ झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे। निशाना यात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में श्याम भक्त सड़क के किनारे खड़े हो भक्तों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। भक्त श्याम भक्ति में लीन हो आगे बढ़ रहे थे। निशान यात्रा के साथ सुसज्जित वाहन पर रखे खाटू श्याम की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त भक्ति में लीन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें