Bhagalpur News: कायाकल्प योजना: 30 नवंबर तक जीर्णोद्धार और मार्च तक नवनिर्माण पूरा करने का निर्देश
Bhagalpur News: जीर्णोद्धार 30 नवंबर व नवनिर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करें शिक्षा विभाग की धीमी

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे जीर्णोद्धार, मरम्मत और नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जीर्णोद्धार व मरम्मत से संबंधित सभी कार्य हर हाल में 30 नवंबर तक और नवनिर्माण कार्य 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं।
योजना कार्यों की समयसीमा और प्रगति
बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 3,050 योजनाओं की एंट्री कायाकल्प पोर्टल पर पूरी की जा चुकी है। समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस), कल्याण, स्वास्थ्य, पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की स्थिति देखी गई। डीएम ने तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृतियों को समय पर पूरा कर स्वीकृत योजनाओं पर तुरंत धरातल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की योजनाओं पर नाराजगी
शिक्षा विभाग पर बरसीं डीएम, बीडीओ को दिए समन्वय के निर्देश
शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत काफी धीमी पाए जाने पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को अविलंब सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजनाओं में तेजी लाने के लिए जिले के सभी बीडीओ प्रखंड स्तर पर अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

