ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनवगछिया से कुख्यात संजय यादव गिरफ्तार

नवगछिया से कुख्यात संजय यादव गिरफ्तार

नवगछिया व्ययवहार न्यायालय के बाहर मैदान से भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने मंगलवार को कुख्यात संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह जलकर, रंगदारी मांगने, गोलीबारी करने सहित कई मामले में वह आरोपी है।...

नवगछिया से कुख्यात संजय यादव गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 13 Dec 2017 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया व्ययवहार न्यायालय के बाहर मैदान से भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने मंगलवार को कुख्यात संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह जलकर, रंगदारी मांगने, गोलीबारी करने सहित कई मामले में वह आरोपी है। छह माह पहले बीरबन्ना में बबलू बैठा के पुत्र की हत्या में भी उसका नाम आया था। इस मामले में वह अप्राथमिक आरोपी भी बनाया गया था।

कलाय फसल लूट मामले में थी तलाश

संजय यादव हाल में कलाय फसल लूट के मामलों को ले पुलिस के लिए सरदर्द बना था। कोसी दियारा हाल के दिनों में कम उम्र के लड़कों का एक गिरोह तैयार कर जमीन पर लगी कलाय फसल लूटने और गोलीबारी करने के मामले सामने आए थे। कलाय फसल को लेकर शबनम गिरोह और देवा झा से भी इसके साथ गोलीबारी हुई थी। इस संबन्ध में बिहपुर और भवानीपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। कलाय फसल लूट की शिकायत पर डीआईजी विकास वैभव ने दियारा में संजय यादव की गिरफ्तारी और कलाय फसल किसानों के घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए दियारा में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया था। फिर भी संजय यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। भ्रमरपुर बहियार में 15 दिनों से हो रही कलाय फसल लूटने के लिए गोलीबारी की घटना के बाद से पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें