
भागलपुर : जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी कम
संक्षेप:
भागलपुर जिले में गंगानदी का जलस्तर स्थिर हो गया है, लेकिन पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की कमी आई है। भागलपुर में जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर है और वर्तमान में यह 20 सेंटीमीटर नीचे है।...
Sep 08, 2025 12:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर । जिले में गंगानदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। हालांकि बीते 24 घंटे के अंदर जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी भी हुई। पटना से लेकर मुंगेर तक भागलपुर के अपस्ट्रीम में जलस्तर में वृद्धि के कारण इसका असर मंगलवार से दिखने लगेगा। सोमवार सुबह 10 बजे भागलपुर शहर व आसपास में नदी का जलस्तर 33.48 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि भागलपुर में जलस्तर के खतरे का निशान 33.68 मीटर है। वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से करीब 20 सेंटीमीटर नीचे है। जबतक जलस्तर वार्निंग लेवल 32.68 मीटर के निकट नहीं पहुंचता है, जिले में बाढ़ का असर बना रहेगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




