भागलपुर : फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
भागलपुर में गंगानदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का...

भागलपुर । जिले में गंगानदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे के अंदर जलस्तर में चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। पटना से लेकर मुंगेर तक भागलपुर के अपस्ट्रीम में जलस्तर में वृद्धि के कारण इसका असर मंगलवार से दिखने लगा। नौ सितंबर को सुबह 10 बजे भागलपुर शहर व आसपास में नदी का जलस्तर 33.52 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि भागलपुर में जलस्तर के खतरे का निशान 33.68 मीटर है। वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से करीब 16 सेंटीमीटर नीचे है। बीते डेढ़ माह में जलस्तर में चौथी बार पानी में बढ़ोतरी से जिले में बाढ़ का असर बना हुआ है।
नदी से सटे निचले इलाके में अबतक पानी फंसा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




