मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर निगम ने भी शुरू की तैयारी
भागलपुर में समृद्धि यात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। अतिक्रमण शाखा ने हवाई अड्डा के पास मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। तिलकामांझी-जीरोमाइल और गोपालपुर रोड पर अवैध दुकानों को हटाया गया। इससे पहले हवाई अड्डा के फुटपाथ पर भी विक्रेताओं ने कब्जा कर रखा था।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। समृद्धि यात्रा को लेकर भागलपुर में संभावित आगमन की तैयारी नगर निगम की ओर से भी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम ने नगर आयुक्त के निर्देश पर भागलपुर हवाई अड्डा की बाउंड्री से सटी मुख्य सड़कों से अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमण दस्ता ने तिलकामांझी-जीरोमाइल रोड और गोपालपुर रोड (वैकल्पित बायपास) पर सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाया और आगामी होली त्योहार तक उक्त स्थान पर दुकानों को नहीं लगाने की चेतावनी दी। बता दें कि हवाई अड्डा मुख्य सड़क स्थित फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पिछले कुछ महीनों से फल, मुंगफली विक्रेता सहित कुछ फुट कार्ट वालों ने कब्जा कर रखा था।
अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर हवाई अड्डा और उससे सटी सड़क से अतिक्रमण को पूरी तरह से खाली कराया जा रहा है। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी रूटीन अभियान चलाया गया है। जिसमें हजारों रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



