सात पदाधिकारियों को एसएसपी ने इधर से उधर किया
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में एसएसपी प्रमोद कुमार ने सात अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इंस्पेक्टर गोपाल सिंह को मोजाहिदपुर, संजय कुमार को पीरपैंती, और अरुण कुमार को सदर अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। रंजीत यादव को कहलगांव और सुबोध कुमार राव को एसएसपी कार्यालय में ओएसडी की जिम्मेदारी दी गई है।

भागलपुर। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सात पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर गोपाल सिंह को मोजाहिदपुर अंचल इंस्पेक्टर बनाया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार को पीरपैंती और इंस्पेक्टर अरुण कुमार को सदर अंचल इंस्पेक्टर बनाया है। इंस्पेक्टर रंजीत यादव को कहलगांव अंचल और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव को एसएसपी कार्यालय में ओएसडी बनाया गया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र राम को दंगा बल का प्रभारी व इंस्पेक्टर नीरज को दिवा शाखा का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


