Bhagalpur Police Arrest 20 Criminals in Special Operation Execute 505 Warrants भागलपुर : 20 की गिरफ्तारी, 505 वारंट का निष्पादन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur Police Arrest 20 Criminals in Special Operation Execute 505 Warrants

भागलपुर : 20 की गिरफ्तारी, 505 वारंट का निष्पादन

भागलपुर पुलिस ने जिले के सभी थानों में विशेष अभियान चलाकर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 505 वारंटों का निष्पादन किया गया, जिसमें 5 कुर्की वारंट भी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों में हत्याकांड,...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 10 Sep 2025 11:48 AM
share Share
Follow Us on
भागलपुर : 20 की गिरफ्तारी, 505 वारंट का निष्पादन

भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कांडों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसी दौरान पुलिस ने जिले भर में 505 वारंट का भी निष्पादन किया जिनमें पांच कुर्की वारंट भी शामिल है। पुलिस ने जिन कांडों के आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें हत्याकांड के तीन, पॉक्सो एक्ट के एक और शराब कांड के तीन आरोपी शामिल हैं। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक हजार से ज्यादा वाहनों की जांच की। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से एक लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।