ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनवगछिया में छापेमारी में कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश अरविंद यादव गिरफ्तार

नवगछिया में छापेमारी में कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश अरविंद यादव गिरफ्तार

नवगछिया में रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ निवासी अरविंद यादव को उसके गांव से ही एसटीएफ एवं नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया है। एसपी निधि रानी ने सोमवार...

नवगछिया में छापेमारी में कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश अरविंद यादव गिरफ्तार
नवगछिया(भागलपुर)। संवाद सूत्रTue, 06 Nov 2018 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया में रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ निवासी अरविंद यादव को उसके गांव से ही एसटीएफ एवं नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया है।

एसपी निधि रानी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह मोती यादव के गिरोह का सक्रिय सदस्य था। गोली मारकर लोगों की हत्या यही करता था। इस पर रंगरा एवं खरीक थाना में नौ मामले दर्ज हैं, जिसमें अधिकांश हत्या के ही मामले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दबिश दिये जाने पर समीपवर्ती जिले में जाकर छुप जाता था।

कुछ दिनों से वह कही और छुपा हुआ था। मोती यादव के जेल जाने के बाद गिरोह का संचालन करने के लिए गांव आया हुआ था। रविवार की देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि लोगों में इसका इतना खौफ था कि भयवश पुलिस से शिकायत तक दर्ज नहीं कराते थे। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा। मौके पर एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती भी मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें