Bhagalpur News: सफाई व्यवस्था की हुई समीक्षा, निगम के सफाईकर्मियों ने संभाला मोर्चा
Bhagalpur News: सड़क किनारे जमा कचरे को हटाकर चूना ब्लीचिंग छिड़कने के निर्देश एजेंसियों को अल्टीमेटम देने

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम सभागार में गुरुवार को सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव, अली असगर और स्वच्छता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने विभिन्न शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था सुधारने और सड़कों के किनारे जमा पुराने कचरे को हटाकर चूना व ब्लीचिंग छिड़कने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शहर की सफाई व्यवस्था में लगातार शिकायतों और एजेंसियों की सुस्त कार्यशैली के बीच नगर निगम ने अब अपने स्तर पर मोर्चा संभालेगा। सफाई एजेंसियों को अल्टीमेटम देने और भुगतान राशि में कटौती के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर निगम प्रशासन ने अपने सफाईकर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर सफाई कार्य शुरू करा दिया है।
कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने बताया कि सफाई एजेंसियों की लापरवाही को देखते हुए नगर निगम के सफाईकर्मियों को सीधे सफाई कार्य में लगाया गया है। गुरुवार को कर्मियों के बीच कार्यों का बंटवारा कर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


