400 से अधिक स्पेयर मोटर से निर्बाध जलापूर्ति की थी योजना, प्रक्रियाधीन

Apr 07, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

​सशक्त स्थायी समिति की मंजूरी के बाद भी नहीं बढ़ी प्रक्रिया मोटर खराब होने से

400 से अधिक स्पेयर मोटर से निर्बाध जलापूर्ति की थी योजना, प्रक्रियाधीन

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को गर्मी में पानी के लिए परेशानी न झेलना पड़े, इसके लिए भागलपुर नगर निगम ने स्टैंड बाय (स्पेयर) मोटरों की खरीद की योजना बनाई थी। पर वर्तमान स्थिति यह है कि सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद यह योजना फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी है। नतीजतन पारा चढ़ते ही शहर के विभिन्न वार्डों से मोटर खराब होने और जलापूर्ति बाधित होने की शिकायतें फिर से मिलने लगी हैं।विगत जनवरी माह में आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि शहर में अचानक मोटर खराब होने की स्थिति में जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए स्पेयर मोटरों का स्टॉक रखा जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य मोटर जलते ही तुरंत नया पंप लगाकर पानी की सप्लाई बहाल करना था। लेकिन प्रस्ताव पारित होने के महीनों बाद भी खरीद प्रक्रिया एक इंच आगे नहीं बढ़ी है। धरातल पर स्थिति जस की तस बैठक में तो इस पर मुहर लग गई, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के कारण फाइल अब भी कार्यालयों में धूल फांक रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, बोरिंग फेल होने और मोटर जलने की समस्या विकराल होती जा रही है। यदि समय रहते इन अतिरिक्त मोटरों की खरीद हो गई होती, तो मरम्मत में लगने वाले 2 से 3 दिनों के बजाय कुछ ही घंटों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू की जा सकती थी। जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि स्पेयर मोटर से लेकर सभी पार्ट्स की खरीद की प्रक्रिया एग्रीमेंट की प्रक्रिया में है। एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होते ही सामानों की खरीद के लिए ऑर्डर लगा दिया जाएगा।​खरीदे जाने थे 400 से अधिक उपकरण:​समरसेबुल पंप: 1.5 एचपी के 200 पीस, 10 एचपी, 12.5 एचपी और 15 एचपी के 10-10 पीस​पैनल स्टार्टर: 1.5 एचपी के 200 पीस, 15 एचपी और 20 एचपी के 10-10 पीस​अन्य: 25 एचपी के 2 मोटर, 30 एचपी के 2 स्टार्टर और कीचड़ साफ करने वाले 2 मड पंप के अलावा कई अन्य पार्ट्स शामिल थे​

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।