भागलपुर: योजनाओं की समीक्षा जारी, रविवार को कार्यालय पहुंचे निगम के पदाधिकारी
भागलपुर नगर निगम वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले अपनी योजनाओं की समीक्षा कर रहा है। नगर आयुक्त ने रविवार को सभी पदाधिकारियों को बुलाकर प्रक्रियाधीन योजनाओं की फाइलें मंगवाईं। उन्होंने अल्पावधि में पूरी होने वाली योजनाओं की भी सूची मांगी है ताकि कोई राशि बिना खर्च लौट न जाए।

भागलपुर: योजनाओं की समीक्षा जारी, रविवार को कार्यालय पहुंचे निगम के पदाधिकारी भागलपुर। वित्तीय वर्ष के खत्म होने की तिथि नजदीक आते ही भागलपुर नगर निगम अपनी योजनाओं को लेकर गंभीर हो गया है। नगर निगम के मद आई राशि बिना खर्च लौट न जाए और प्रक्रियाधीन योजनाओं का भुगतान न फंस जाए इसको लेकर नगर आयुक्त लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसी को लेकर नगर आयुक्त ने रविवार को भी नगर निगम के सभी पदाधिकारियों को कार्यालय बुलाया। जहां रविवार सुबह से ही उन्होंने प्रक्रियाधीन योजनाओं की फाइल मंगवाई। साथ ही उन्होंने ऐसी योजनाएं जोकि अल्पावधि में पूरी की जा सकती है उनकी भी सूची की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


