भागलपुर: मैट्रिक परीक्षा के बाद फिर चलेगा वृहद अभियान
Feb 23, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर नगर निगम और पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसमें 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था। मैट्रिक परीक्षा के कारण इसे स्थगित किया गया था, लेकिन अब 26 फरवरी से इसे फिर से शुरू करने की योजना है।

भागलपुर। एक सप्ताह पूर्व नगर निगम और भागलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध पार्किंग यानी अतिक्रमतण को लेकर विशेष अभियान चलाया था। एक दिन के इस अभियान में करीब 45 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की गई थी। पर मैट्रिक परीक्षा को लेकर इस अभियान को तत्काल स्थगित कर दिया गया था। अब नगर निगम एक बार फिर से मैट्रिक परीक्षा खत्म होने के बाद यानी 26 फरवरी से इस अभियान को दोबारा चलाने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


