Bhagalpur News: मानवबल मुहैया कराने की निविदा में पांच एजेंसी ने दिखाई रूचि

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम ने मानवबल चयन के लिए टेंडर निकाला है। गुरुवार को तकनीकी निविदाएं खोली गईं, जिसमें पांच एजेंसियों ने हिस्सा लिया। निगम अधिकारियों ने उन्हें दस्तावेज जल्द देने का निर्देश दिया है। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी और वित्तीय निविदाओं की अगली तारीख तय की जाएगी।

Bhagalpur News: मानवबल मुहैया कराने की निविदा में पांच एजेंसी ने दिखाई रूचि

Bhagalpur News: भागलपुर। नगर निगम की विभिन्न शाखा के लिए मानवबल के चयन को लेकर नगर निगम की ओर से टेंडर निकाला गया था। इसको लेकर गुरुवार को नगर निगम में निविदा की तकनीकी बिड खोली गई। जिसमें पांच एजेंसियों ने मानवबल मुहैया कराने के लिए रूचि दिखाई है। निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि निविदा में हिस्सा लेने वाली एजेंसियों को जल्द से जल्द दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद इसकी जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद वित्तीय बिड खोलने की तिथि का निर्धारण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।