Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur Municipal Corporation Initiates Tender for 16 300 Blankets
कंबल खरीद की प्रक्रिया हुई शुरू

कंबल खरीद की प्रक्रिया हुई शुरू

संक्षेप:

भगालपुर नगर निगम ने 16,300 कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। 2 सितंबर को निविदा जारी की गई है और इच्छुक एजेंसियों को 6 से 14 सितंबर तक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। प्री-बिड बैठक 9 सितंबर को होगी और...

Sep 07, 2025 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भगालपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने 16,300 कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 2 सितंबर को निविदा (टेंडर) जारी की गई है। इच्छुक एजेंसियां 6 से 14 सितंबर तक टेंडर से संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकती हैं। 9 सितंबर को एक प्री-बिड बैठक भी होगी। एजेंसियों को 15 सितंबर को अपने टेंडर के हार्ड कॉपी के साथ कंबल के सैंपल जमा करने होंगे, जिस दिन तकनीकी बिड खोला जाएगा। सफल कंपनियों की सूची 18 सितंबर को जारी की जाएगी। चयनित एजेंसी को 30 दिनों के भीतर कंबल की आपूर्ति करनी होगी, लेकिन इससे पहले सैंपल को सशक्त स्थायी समिति के सामने पेश किया जाएगा और उनकी मंजूरी के बाद ही ऑर्डर दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें