तिलकुट की सोंधी खुशबू से महक रहा बाजार, सज गईं कई दुकानें

Dec 10, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

तिलकुट के साथ-साथ यूपी के गजक की भी बढ़ रही लगातार मांग कई दुकानदार

तिलकुट की सोंधी खुशबू से महक रहा बाजार, सज गईं कई दुकानें

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ठंड शुरू होते ही तिलकुट की सोंधी खुशबू से भागलपुर का बाजार महक उठा है। शहर के वेरायटी चौक, इनारा चौक, तिलकामाझी आदि जगहों पर तिलकुट की सजी दुकानों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। तिलकुट के साथ-साथ यूपी की गजक की भी खूब मांग देखी जा रही है। दुकानदार बाजार में ही ताजा तिलकुट तैयार कर ग्राहकों को दे रहे हैं। बाजार में तिल पापड़ी, तिल लड्डू, खोवा तिलकुट और गुड़ व चीनी वाला तिलकुट खूब पसंद किया जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार सर्दियों में तिल से बने समानों की डिमांड बढ़ती है। भागलपुर में अगले दो महीने तक तिलकुट का बाजार इसी तरह सजा रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तिलकुट कारोबारी मुन्ना साह ने बताया कि शहर में तिलकुट की दुकान सजनी शुरू हो चुकी है। अगले दो महीने तक बाजार रहने की उम्मीद है। पहले गया के कारीगर तिलकुट बनाने आते थे, लेकिन अब यह काम स्थानीय कारीगर ही बखूबी करने लगे हैं। अभी तिलकुट, गजक के साथ-साथ खोवा वाला तिलकुट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दूरदराज से आने वाले ग्राहक गर्म तिलकुट काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में तिलकुट की कीमतों में वृद्धि हुई है। वर्तमान में तिलकुट की शुरुआती कीमत 240 से 600 रुपये प्रति किलो तक है। तिल पापड़ी, तिल लड्डू, खोवा तिलकुट के साथ गुड़ वाला तिलकुट भी दक्षिणी क्षेत्र के तिलकुट कारोबारी अजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष तिलकुट, गजक, खस्ता तिलकुट, कटोरीवाला, प्लेटवाला तिलकुट, तिल पापड़ी, तिल लड्डू, खोवा तिलकुट तथा गुड़ और चीनी वाला तिलकुट आदि शामिल है। पहले शहर में कुछ चुनिंदा जगहों पर ही तिलकुट की दुकानें सजती थीं, लेकिन अब हर चौक-चौराहे पर दुकानें देखने को मिल रही हैं। मकर संक्रांति के नजदीक आते-आते शहर में और भी दुकानें सज जाएंगी। शहर में कुछ दुकानें ऐसी भी हैं जो मकर संक्रांति के आसपास सजेंगी। उन्होंने बताया कि यहा का तिलकुट न सिर्फ जिले में बल्कि आसपास के जिलों और सीमावर्ती राज्यों तक सप्लाई की जाती है। वहीं तिलकुट कारोबारी लल्लू ठाकुर और सुजित कुमार ने बताया कि वे पिछले चार-पांच वर्षों से तिलकुट बनाने का काम कर रहे हैं। ग्राहकों में गुड़ और चीनी दोनों से बने तिलकुट की अच्छी डिमांड है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।