भागलपुर: श्रद्धा भाव से हो रही मां काली की पूजा
भागलपुर। मां काली की पूजा श्रद्धा व भक्तिभाव से किया जा रहा है। रविवार

भागलपुर। मां काली की पूजा श्रद्धा व भक्तिभाव से किया जा रहा है। रविवार को देर रात सिंह नक्षत्र में मां काली की प्रतिमा बेदी पर स्थापित हुई थी। इसके बाद विधिवत रूप से निशा पूजा हुई। स्वर्णकार काली पूजा समिति के सचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को महिलाओं के द्वारा मां काली का खोइंछा चढ़ाया जा रहा है। 14 नवंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी। यहां की प्रतिमा का विसर्जन बूढ़ानाथ मंदिर में होगा। उधर परबत्ती की प्रतिमा का विसर्जन 15 नवंबर को कालीघाट में होगी। 14 नवंबर की शाम सात बजे परबत्ती की बुढ़िया काली का विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी। देर रात 12 बजे प्रतिमा स्टेशन चौक पहुंचेगी। यहां मां काली की आरती उतारी जायेगी।
