20 फीसदी ही चल रही हैं सड़कों पर बस
आवागमन को लेकर यात्रियों को रही है परेशानी चुनाव के कई दिनों छोड़ी जाएंगी

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर में 11 नवंबर को मतदान होना है। दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। परिवहन कार्यालय का पूरा अमला पॉलीटेक्निक मैदान में बने वाहन कोषांग ड्यूटी पर है। ईएसआई व एमवीआई अधिग्रहित वाहनों का लक्ष्य पूरा करने के लिए सड़कों पर हैं। शनिवार दोपहर तक लक्ष्य के मुताबिक वाहन अधिग्रहित करना है। डीटीओ जनार्दन कुमार व वरीय एमवीआई एसएन मिश्रा वाहन कोषांग के हर कार्यों को देख रहे हैं। चुनावी कार्यों के लिए बसों का अधिग्रहण भी होना है। जिससे अगले एक सप्ताह तक लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी होगी।
सबसे ज्यादा दिक्कत बांका, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, बेगूसराय जैसी जगहों पर जाने वाले लोगों को होगी। बसों के अधिग्रहण होने से करीब 20 फीसदी ही बसें चल पा रही हैं। इससे यात्रियों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कम बस के परिचालन होने का नतीजा है कि इसका सीधा असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। व्यवसायिक वाहनों के कम चलने के कारण दूसरे राज्यों से आने वाले सामान के दामों में इजाफा हो रहा है। चुनाव संपन्न होने के बाद गाड़ी के सामान्य रूप से चलने में पांच से सात दिनों का समय लगेगा। दरअसल, चुनाव के बाद भी गाड़ियों का काम रहता है। इस वजह से कई गाड़ी चुनाव के कई दिनों के बाद छोड़ी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


