Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur Dominates School Sports Competition with Victories in Football Handball and Kho-Kho
प्रमंडलीय खेलों का समापन, विजेता को मिले मेडल और सर्टिफिकेट

प्रमंडलीय खेलों का समापन, विजेता को मिले मेडल और सर्टिफिकेट

संक्षेप:

फोटो है : सैंडिस कंपाउंड सहित अन्य स्थानों पर हुआ था आयोजन आज बॉक्सिंग

Sat, 18 Oct 2025 01:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड सहित अन्य स्थानों पर प्रमंडलीय स्तर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर फुटबॉल, हैंडबॉल एवं खो-खो बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता हुई। हैंडबॉल अंडर-17 बालक वर्ग में भागलपुर ने बांका को 14-3, अंडर-17 बालिका वर्ग मे बांका ने भागलपुर को बांका ने 1-0, अंडर-14 बालिका वर्ग में भागलपुर ने बांका को 10-2, अंडर-14 बालक वर्ग में बांका का टीम नहीं होने के कारण भागलपुर टीम को वाक ओवर दिया गया है। अंडर-19 बालिका वर्ग में बांका की टीम नहीं होने के कारण भागलपुर को वाकओवर दिया गया। फुटबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में भागलपुर ने बांका को 1-0, अंडर-17 बालक वर्ग में ट्राई ब्रेकर में भागलपुर ने बांका को 5-4 से हराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में भागलपुर ने बांका को 27–2, अंडर-17 बालक वर्ग में भागलपुर ने बांका को 18–12, अंडर-19 बालक वर्ग में भागलपुर ने बांका को 15–6, अंडर-14 बालिका वर्ग में भागलपुर ने बांका को 21–3 से हराया। बालिका वर्ग में अंडर-17 बालिका वर्ग में भागलपुर ने बांका को 9–6, अंडर-18 बालिका वर्ग में भागलपुर ने बांका को 10–1 से हराया। विजेताओं को डीएसओ सहित अन्य लोगों ने मेडल और सर्टिफिकेट दिया। बिहार बॉक्सिंग टीम का हुआ चयन भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। इस मौके पर ही राज्य स्तरीय विद्यालय 2025 अंडर-17 बालक बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें सूबे के विभिन्न जिलों से आए करीब सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यालय द्वारा 10 चयनकर्ता एवं तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 13 कुशल खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग अंडर-17 (बालक) 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित प्रतियोगित में भाग लेगी। चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जयनारायण कुमार तथा जिला कला संस्कृति पदाधिकारी शअंकित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजक के रूप में जयकुमार सोनी, हेमंत लाल, तुलसी कुमार, प्रतीक कुमार, भारतेंदु कुमार गौतम, भारतेंदु कुमार, सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, अमीर खान आदि मौजूद थे। शनिवार को अंडर-17 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता आयोजित के जाएगी।