Bhagalpur News: प्रमंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में बुधवार को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें भागलपुर और बांका के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। निर्णय से जुड़ी शिकायतों के बाद प्रतियोगिता अलग से कराई गई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के खिलाड़ियों को पदक दिए गए।

Bhagalpur News: प्रमंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में बुधवार को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें भागलपुर एवं बांका के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और भार वर्गों में अपना दम दिखाया। विभिन्न भार वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) शमीम अंसारी ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता को लेकर वरीय अधिकारियों को निर्णय से जुड़ी खिलाड़ियों की कुछ शिकायतें मिली थीं। इसी कारण इसकी प्रतियोगिता अलग से कराई गई है। सभी खिलाड़ी निर्णय से संतुष्ट थे। अंडर-14 बालक वर्ग के 30 किलो में शेख सैनी प्रथम एवं बांका के हेमंत द्वितीय, 35 किलो में फैजान प्रथम एवं बांका के आयुष सिंह द्वितीय, 40 किलो में गणेश ने प्रथम एवं अनिमेश द्वितीय, 45 किलो में करण प्रथम एवं बांका के आरुष द्वितीय, 50 किलो में भागलपुर के अभिषेक प्रथम, जबकि 55 किलो में आदर्श राज प्रथम रहे।

अंडर-14 बालिका वर्ग के परिणाम

अंडर-14 बालिका वर्ग के 18 किलो में वैष्णवी प्रथम, 22 किलो में बांका की प्रमिला हेंब्रम प्रथम एवं नंदिनी द्वितीय, 26 किलो बांका की करीना प्रथम, 30 किलो में वंशिका प्रथम एवं बांका की भाव्या मिश्रा द्वितीय, 34 किलो भाव्या सिंह प्रथम, 38 किलो में स्वाति प्रथम एवं अनु द्वितीय, 42 किलो में रिमझिम प्रथम एवं शिवानी द्वितीय, 50 किलो में अजरीजा श्री प्रथम एवं खुशबू द्वितीय, 50 किलो में भाव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 वर्ग के विजेता

अंडर-17 बालक वर्ग में 35 किलो में अध्ययन साह ने प्रथम, 45 किलो में विनायक, 50 किलोग्राम में आदित्य, 54 किलो में अभिषेक, 58 किलो में आकाश शेखर, 62 किलो में सोनू, 66 किलो में अभिषेक आनंद, 70 किलो में विराट, 74 किलो में इष्ट एवं 82 किलो में बांका के मयंक राज बहादुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग के 36 किलो में वैष्णवी प्रथम और मीनाक्षी द्वितीय, 40 किलो में दुर्गेश नंदिनी प्रथम, 44 किलो में कनिका यादव प्रथम और राधिका कुमारी द्वितीय, 48 किलो में अर्चना प्रथम एवं मनीता हांसदा द्वितीय, 52 किलो में कनीज सारा अली ने प्रथम, 56 किलो में तान्या प्रथम एवं आकांक्षा द्वितीय, 60 किलो में लाडली प्रथम एवं वैष्णवी द्वितीय रही।

अंडर-19 वर्ग के परिणाम

अंडर-19 बालक वर्ग में 35 किलो में फैसल रफी, 40 किलो में आदित्य, 45 किलो में ओम, 54 किलो में अर्णव, 58 किलो में निशांत राज, 62 किलो में अफरीदी, 66 किलो में आर्यन शंकर, 70 किलो में दिशु राज, 74 किलो में समीर राज, 78 किलो में सत्यम राज तथा 82 किलो में अक्षय गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी भागलपुर के हैं।

अंडर-19 बालिका वर्ग में 32 किलो में हलसी, 40 किलो में अफरीन जमील एवं 44 किलो में भागलपुर की रुद्राणी रानी ने प्रथम, 48 किलो में अनन्या राज प्रथम एवं बांका की रेनू द्वितीय, 52 किलो में इफत प्रथम एवं बांका की आलिया भारती द्वितीय, 56 किलो में चांदनी प्रथम एवं साक्षी द्वितीय, 60 किलो में साक्षी पराशर प्रथम एवं अंजलि द्वितीय जबकि 68 किलो में आराध्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रमंडल स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता कहां आयोजित हुई?−
प्रतियोगिता भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: प्रमंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम