
सैंडिस में नए साल के पहले हफ्ते होगी बीसीएल की शुरूआत
भागलपुर में 2026 के पहले हफ्ते से भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-4 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारी जोरों पर है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की बाउंड्री और पिच बनाई जा रही है। आठ टीमें शामिल होंगी, और खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में वर्ष 2026 के पहले हफ्ते से भागलपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के अंतर्गत भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-4 का आयोजन होगा है। इसकी तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। हालांकि स्टेडियम में प्रतियोगिता के लिए तैयारी युद्ध स्तर से शुरू कर दी गई है। मैदान के पिच को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है, जबकि इस बार की बाउंड्री अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाई जा रही है। जिसमें थर्मोकोल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही भव्य मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा मैदान के दोनों छोर पर साइड स्क्रीन का भी काम चल रहा है।

प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल होंगी। इसमें कर्णगढ़ किंग्स, अंग सुपर किंग्स, बूढ़ानाथ चैंपियंस, विक्रमशिला वॉरियर्स, त्रिलोकीनाथ टाइगर्स, बटेश्वर पलटन, तिलकामांझी फाइटर्स और गंगा टाइटन्स शामिल हैं। सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया आठ अक्टूबर को ही पूरी कर ली गई है। टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी समर आदित्य हैं, उन्हें त्रिलोकीनाथ टाइगर्स ने 37500 प्वाइंट में खरीदा था। वे बांये हाथ के ओपनर सीनियर बल्लेबाज हैं। जबकि राहुल द्रविड़ को तिलकामांझी फाइटर्स ने केवल 2000 प्वाइंट में खरीदा। बूढ़ानाथ चैंपियन ने मो. कैफ को 4000 प्वाइंट में खरीदा। बीडीसीए के अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर ने और उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक घोषणा की की जाएगी। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिच पर प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे, यह खिलाड़ियों के लिए काफी लाभकारी होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




